UPSC Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाले भाजपा नेता के बेटे एकांश ढुल कौन? जिन्हें खुद हरियाणा के सीएम ने फोन पर दी बधाई
Krishna Dhull Haryana: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसमें हरियाणा के एकांश ढुल ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है. उनकी इस सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी है.

UPSC Civil Services Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 958 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है. परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है.वहीं हरियाणा के एकांश ढुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी और बेटे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं. रिजल्ट के जारी होते ही सफल उम्मीदवारों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
कौन हैं एकांश ढुल?
UPSC 2025 के रिजल्ट में देशभर में तीसरी रैंक हासिल करने वाले हरियाणा के एकांश ढुल भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं. 25 साल के एकांश की इस सफलता ने एक बार फिर हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है. एकांश ढुल इससे पहले दो बार यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर चुके हैं. ये उनकी लगातार तीसरा सफलता है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर दी बधाई
एकांश ढुल की इस कामयाबी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एकांश के पिता और माता मुख्यमंत्री से बात करते हुए नजर है रहे हैं. इस दौरान सीएम ने एकांश की कड़ी मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी हैं. बेटे की सफलता पर पिता कृष्ण ढुल ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है.
यह भी पढ़ें...
यहां देखें UPSC 2025 Topper Name की लिस्ट
UPSC की ओर से जारी टॉपर्स की लिस्ट के अनुसार अनुज अग्निहोत्री ने फर्स्ट, राजेश्वरी सुवे ने सेकेंड और एकांश ढुल ने थर्ड रैंक हासिल की है. फोर्थ रैंक राघव झुनझुनवाला और फिफ्थ इशान भटनागर ने हासिल की हैं. इस बार 958 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था और इंटरव्यू की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई थी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल










