चाकू की नोक पर अगवा की युवती, फिर गेस्ट हाउस...राजस्थान के सलूंबर में दिल दहला देने वाली वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सलूंबर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. हैंडपंप पर पानी भरने गई एक युवती का अपहरण कर उसके साथ न केवल गैंगरेप किया गया, बल्कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी इस कदर पिटाई की कि युवती के दांत तक टूट गए.

Salumber News (सांकेतिक तस्वीर)
Salumber News (सांकेतिक तस्वीर)
social share
google news

राजस्थान के उदयपुर के पास नवनिर्मित जिले सलूंबर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवती के साथ वैशीपन की सारी हदें पार कर दी गईं. घटना उस वक्त की है जब पीड़िता रात के समय अपने घर के पास स्थित एक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी. इसी दौरान बाइक सवार दो दरिंदों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर जबरन अपने साथ ले गए. अपराधियों ने न केवल पीड़िता की अस्मत लूटी, बल्कि उसके साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.

हैंडपंप से अपहरण और गेस्ट हाउस में हैवानियत

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब पानी भरने के लिए बाहर निकली थी, तभी दो बदमाशों ने उसे रोका. आरोपियों ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियार (चाकू) रख दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर अपनी बाइक पर बिठा लिया. बदमाश उसे डराते-धमकाते हुए एक गेस्ट हाउस में ले गए. वहां बंद कमरे में आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. पीड़िता चीखती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन हैवानों का दिल नहीं पसीजा.

विरोध करने पर तोड़े दांत, सुनसान जगह फेंका

दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब युवती ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की. बदमाशों ने युवती के चेहरे और मुंह पर इतने वार किए कि उसके कई दांत टूट गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को उसी मरणासन्न हालत में एक सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए. बदमाशों को लगा कि शायद युवती अब किसी को कुछ बता नहीं पाएगी, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पूरा मामला सामने आया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर पुलिस हरकत में आई. एसपी आदेश यादव के निर्देश पर तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को डिटेन कर लिया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात की हर कड़ी को जोड़ा जा सके.

पीड़िता की मांग: मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने

इस रूह कपा देने वाली घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. पीड़िता अब अपना बयान दर्ज कराने के लिए सामने आई है और उसने आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि उन हैवानों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घिनौनी हिमाकत करने के बारे में सपने में भी न सोच सके. राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: चूरू में खूनी होली! होटल रॉयल ट्रीट में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मालिक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

    follow on google news