UPSC परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री को कितने मार्क्स मिले कि बन गए ऑल इंडिया टॉपर? सामने आई मार्कशीट

UPSC CSE 2025 topper Anuj Agnihotri marksheet: UPSC रिजल्ट के बाद अब टॉपर्स की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है. राजस्थान के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने 1071 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जानिए उनकी पूरी मार्कशीट, तैयारी की रणनीति और सफलता के पीछे की कहानी.

UPSC CSE 2025 Anuj Agnihotri topper marksheet
UPSC CSE 2025 Anuj Agnihotri topper marksheet
social share
google news

UPSC CSE सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 मार्च को जारी करने के बाद अब बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स की भी घोषणा कर दी है. इस बार कुल 958 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है जिसमें सामान्य वर्ग के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी वर्ग के 73 उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं इस एग्जाम में राजस्थान के रावत भाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अब उनकी मार्क्सशीट भी सामने आई है जो कि चौंकाने वाली है. आइए जानते है अनुज को इस परीक्षा में कितने अंक मिले है और साथ ही जानते है अनुज के मेहनत के पीछे की पूरी कहानी.

अनुज का मार्कशीट!

अनुज अग्निहोत्री को इस परीक्षा में कुल 1071 अंक प्राप्त हुए है, जो की सबसे ज्यादा है. अनुज को लिखित परीक्षा में 867 अंक और साक्षात्कार में 204 अंक मिले है. साथ ही अगर प्रतिशत की बात की जाए तो यह 52.88 प्रतिशत है, जिसकी वजह से वह ऑल इंडिया टॉपर बने है.

रिजल्ट देखते ही अनुज का कैसा था रिएक्शन?

टॉप करने के बाद अनुज ने इंडिया टुडे से बातचीत में कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि उनके रिजल्ट चेक करने से पहले ही उनके दोस्तों और बैचमेट्स ने फोन कर टॉप करने की जानकारी दे दी थी, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ. फिर अनुज ने जैसे ही अपना रिजल्ट देखा तो उसने जोर से चिल्लाया की पापा मैं टॉप कर गया हूं. उन्होंने बताया कि फिर घर में गजब की खुशी का माहौल देखने को मिला और फिर जाकर उन्होंने अपने भाई को इस खुशखबरी की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

सक्सेस के पीछे की कहानी

अनुज ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि आज जो उन्होंने मुकाम हासिल किया है उसके पीछे घरवालों का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि पूरी जर्नी में परिवार वालों ने उनका सपोर्ट किया है और इसी वजह से आज उन्हें सफलता मिली है.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल

'मैं पहले चिल्लाया, फिर पापा को'...UPSC Topper अनुज ने बताया लिस्ट में फार्स्ट रैंक देखते ही कैसा था उनका पहला रिएक्शन

सुबह 6 बजे उठना, फिर इतने घंटे की पढ़ाई…UPSC 2025 में RANK 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री ने फॉलो किया था ये डेली रूटीन

    follow on google news