दिल्ली चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने ली एंट्री, इन 7 सीटों पर उतार दिए दमदार प्रत्याशी

Delhi Elections 2025: कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), और सीपीआई के बाद अब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी, आजाद समाज पार्टी, ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Azad Samaj Party Announce 7 candidates names in delhi elections 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), और सीपीआई के बाद अब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी, आजाद समाज पार्टी, ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत दिल्ली की 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. हालांकि, बीजेपी ने अब तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, जिससे सियासी पारा और चढ़ गया है.