बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत किसे और कैसे मिलेंगे 10,000 हजार रुपए? जानें पूरी डिटेल
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के हर परिवार की एक महिला को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी. जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन-ऑफलाइन), लाभ और पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पूरी डिटेल
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. चुनावी साल में सीएम नीतीश कुमार लगातार कुछ ना कुछ घोषणाएं कर रहे है. इसी कड़ी में नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं की घोषणा कि जैसे राज्य के मूल महिलाओं के लिए नौकरी में 35% आरक्षण, आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी, आदि. इनमें एक घोषणा है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना', जिसके तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता राशि. लेकिन अब सवाल उठता है कि यह राशि किसे मिलेगी, कैसे मिलेगी और इसकी पात्रता क्या है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.