मनीष सिसोदिया के बिना फंस जाएगी पटपड़गंज सीट! AAP के अवध ओझा क्या कर पाएंगे कमाल?

आम आदमी पार्टी के लिए पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा को जीत दिलाना आसान नहीं होगा. सिसोदिया के जेल जाने और स्थानीय विकास कार्यों में रुकावट के कारण पार्टी के लिए नई चुनौतियां उभर सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Delhi Elections 2025 Patparganj Seat: दिल्ली विधानसभा चुनावों में पटपड़गंज सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. चर्चा का मुख्य कारण है आम आदमी पार्टी (AAP) का अपने दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की जगह नया चेहरा, अवध ओझा, को मैदान में उतारना. पटपड़गंज सीट से सिसोदिया ने तीन बार जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया को जंगपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया है. अब उनके बिना पटपड़गंज सीट AAP के लिए कितनी चुनौतीपूर्ण होगी, यह देखना दिलचस्प होगा.