Haryana election 2024: ताजा ओपिनियन पोल से कांग्रेस के हौसले हुए बुलंद, बाकी पार्टियों की उड़ी नींद?
Lok Poll, Times Now Navbharat-Matrize opinion Poll : इन दो आपिनियन पोल में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है. हालांकि वोटिंग के दिन तक परिस्थितियां बदल सकती है. चुनाव परिणाम इन ओपिनियन पोल के रिजल्ट से अलग हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हरियाणा चुनाव को लेकर दो ओपिनियन पोल के नंबर चौंकाने वाले हैं.
ताजा ओपिनियन पोल के रिजल्ट ने कई पार्टियों की नींद उड़ा दी है?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana assembly election 2024) में अब गिनती के दिन बाचे हैं. लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले परिणाम के बाद अब पूरे देश की नजर इस चुनाव पर है. सबकी जुबां पर एक ही सवाल है- कौन जीत रहा है? किस पार्टी का माहौल है? इन सवालों का जवाब देने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत- मैटराइज (Times Now Navbharat-Matrize) और लोकपोल सर्वे (Lok Poll Survey) के ताजा रिजल्ट बेहद चौंकाने वाले हैं.