70 साल के हकीम का 22 साल की लड़की पर आया दिल, दोनों ने किया निकाह, रावलपिंडी की ये शादी वायरल!
Rawalpindi Viral Wedding: पाकिस्तान के रावलपिंडी में 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है. 48 साल के उम्र के अंतर वाली इस शादी का ब्राइडल फोटोशूट और गाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rawalpindi Viral Wedding: प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह कहावत पाकिस्तान के रावलपिंडी में सच होती दिख रही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की चर्चा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां 70 साल के हकीम बाबर ने अपने से 48 साल छोटी, यानी महज 22 साल की युवती के साथ निकाह किया है. इस जोड़े के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं.
'दिल दियां गल्लां' और प्रोफेशनल फोटोशूट
शादी के बाद इस कपल ने एक शानदार ब्राइडल फोटोशूट करवाया. वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन 'एक था टाइगर' फिल्म का लोकप्रिय गाना 'दिल दियां गल्लां' गुनगुनाती नजर आ रही है, और हकीम बाबर भी सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आया, यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ लिया.
देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें...
उम्र का फासला और सोशल मीडिया की राय
इस शादी को लेकर इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है. जहां कुछ लोग इस जोड़े के आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उम्र के इतने बड़े अंतर (48 साल) को लेकर मजे ले रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में यह खबर इस समय टॉप ट्रेंड्स में बनी हुई है.
प्यार के आगे उम्र महज एक नंबर
मीडिया से बात करते हुए हकीम बाबर ने कहा कि यह शादी दोनों की आपसी रजामंदी से हुई है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और यह रिश्ता पूरी तरह इस्लामी सिद्धांतों के तहत तय किया गया है. दुल्हन ने भी अपने पति का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चा प्यार उम्र की सीमाएं नहीं देखता. अब यह अनोखा बंधन फिलहाल पाकिस्तान की सबसे बड़ी वायरल स्टोरी बन चुका है.










