Charchit Chehra: कौन हैं अनुपर्णा रॉय, जिन्हें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीता
Charchit Chehra Anuparna Roy: पश्चिम बंगाल के एक छोटे से गांव से निकलकर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली अनुपर्णा रॉय आज हर किसी की प्रेरणा बन गई हैं.
ADVERTISEMENT

Anuparna Roy
Charchit Chehra Anuparna Roy: पश्चिम बंगाल के एक छोटे से गांव से निकलकर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली अनुपर्णा रॉय आज हर किसी की प्रेरणा बन गई हैं. 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' ने Orizzonti श्रेणी में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है. रॉय यह ऑवर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर बन गई है. अनुपर्णा सिर्फ अपने अवॉर्ड के लिए ही नहीं बल्कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय और इंसानियत की बात करने के लिए भी सुर्खियों में हैं. आइए आज के चर्चित चेहरे के जरिए जानते हैं उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा और विवादास्पद बयान के बारे में.
