हिजाब बांधकर स्टेज पर पहुंच गई पाकिस्तानी फैन, दिलजीत ने तोहफे में दी ये खास चीज, मची हलचल

Diljit Dosanjh's Dil-Luminati Tour: दिलजीत दोसांझ, जो अपने धमाकेदार गानों और लाइव परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं. हाल ही में यूके के मैनचेस्टर में हुए कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा मोमेंट लेकर आए, जिसने सभी का दिल जीत लिया.

ADVERTISEMENT

diljit_news
दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान फैन को मंच पर दिया खास तोहफा.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिलजीत दिल लुमिनाती टूर के चलते चर्चा में हैं, वह यूके के शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं

point

यूके का मैनचेस्टर कॉन्सर्ट यादगार बन गया, जब एक पाकिस्तान फैन मंच पर पहुंच गई

point

मैनचेस्टर में एक पाकिस्तानी फैन के बहाने दिलजीत ने दिया दिल को छू लेने वाला मैसेज

Diljit Dosanjh's Dil-Luminati Tour 2024: दिलजीत दोसांझ, जो अपने धमाकेदार गानों और लाइव परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं, हाल ही में यूके के मैनचेस्टर में हुए कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा मोमेंट लेकर आए, जिसने सभी का दिल जीत लिया. इस खास मौके पर दिलजीत ने अपनी एक पाकिस्तानी फैन को स्टेज पर बुलाकर उन्हें एक खास तोहफा दिया और दोनों देशों के रिश्तों पर एक दिल छूने वाला संदेश भी दिया. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद भीड़ को भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो गया.