एक्टर राजपाल यादव की मदद के दावों की खुली पोल, भाई श्रीपाल यादव बोले- 'अकाउंट में नहीं आया एक भी रुपया'

Rajpal Yadav Jail: राजपाल यादव को साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए 5 करोड़ के कर्ज के मामले में जेल जाना पड़ा है. चेक बाउंस होने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. वहीं, उनके भाई ने सेलेब्स द्वारा मदद किए जाने के दावों को महज दिखावा बताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajpal Yadav Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक संकट के कारण चर्चा में हैं. 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उनका एक भावुक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने पैसों की कमी की बात कही थी. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें आर्थिक मदद मिलने के दावे किए गए. लेकिन अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है.