देहरादून: तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, सामने आया 15 लाख की सुपारी और बड़े नामों का कनेक्शन

राजधानी देहरादून में हुए सनसनीखेज अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शूटर भाइयों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में 15 लाख रुपये की सुपारी और एक रसूखदार डॉक्टर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

Dehradun Arjun Sharma Murder
Dehradun Arjun Sharma Murder
google news

Dehradun Arjun Sharma Murder: देहरादून के तिब्बती मार्केट के सामने दिनदहाड़े हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है. पुलिस और शूटरों के बीच हुई इस फायरिंग में दो सगे भाई को गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए हैं. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है. वहीं अब मामले को कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.