जोधपुर: वकील को 'तमीज' सिखाने वाले SHO हमीर सिंह बहाल, वकीलों को लगा तगड़ा झटका? जानें पूरा विवाद

Jodhpur News: जोधपुर में वकील से कथित बदसलूकी के मामले में निलंबित हुए कुड़ी भगतासनी थाने के SHO हमीर सिंह की दो महीने बाद बहाली कर दी गई है. 1 दिसंबर 2025 को थाने में हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया था और हाईकोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया था. अब SHO की बहाली के फैसले ने पुलिस और वकीलों के बीच विवाद को फिर से हवा दे दी है.

ADVERTISEMENT

Jodhpur SHO Hamir Singh News
Jodhpur News
google news

कानून की चौखट पर जब वर्दी और वकालत आमने-सामने आ जाएं, तो संघर्ष कितना गहरा हो सकता है, इसका उदाहरण जोधपुर का एक विवाद है. महज 2 महीने पहले जिस SHO हमीर सिंह कुड़ी को वकील के साथ बदसलूकी के आरोप में निलंबित किया गया था, अब उनकी राजस्थान पुलिस में बहाली हो गई है. पुलिस के इस फैसले को वकीलों के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं इसकी पूरी कहानी.