कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, VIP रोड हादसे का मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Shivam Mishra arrested: कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. VIP रोड पर हुई इस घटना के वायरल वीडियो ने ड्राइविंग को लेकर दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में आरोपी शिवम ड्राइविंग सीट से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है. वहीं बचाव में शिवम के पिता अलग ही थ्योरी पेश कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini accident
Kanpur Lamborghini accident
google news

Kanpur Lamborghini crash accident: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. शहर के चर्चित रेव 3 मॉल के पास हुए खौफनाक लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मामला रविवार 8 फरवरी का है. इस दिन एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी ने कार कई लोगों को टक्कर मार दी थी हुए निकल गई थी. इस दौरान एक बाइक पर बैठ एक शख्स हवा में उछाल गया था. इसके साथ ही कई लोगों को चटों भी आई थी. घटना के बाद पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे. लेकिन हादसे के मुख्य आरोप को अरेस्ट कर लिया है.