प्रॉपर्टी खरीदना महंगा..स्टाम्प ड्यूटी पर बढ़ा सरचार्ज, राजस्थान बजट 2026 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान सरकार ने बजट में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. अब स्टाम्प पेपर पर सरचार्ज बढ़ने से रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी, वहीं फार्म हाउस और रिसॉर्ट की जमीन खरीदना भी जेब पर भारी पड़ेगा. हालांकि, होम लोन के दस्तावेजों और दूसरे राज्यों से गाड़ी लाने वालों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है.
ADVERTISEMENT

rajasthan budget 2026
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में बुधवार, 11 फरवरी को सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया. बजट में आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई अहम फैसले किए गए हैं. इनमें स्टाम्प ड्यूटी, जमीन की डीएलसी दरें और वाहन रजिस्ट्रेशन टैक्स से जुड़े बदलाव शामिल हैं. इन फैसलों का सीधा असर प्रॉपर्टी खरीदने, लोन लेने और वाहन रजिस्ट्रेशन पर पड़ेगा.