Greece Vs Turkey: HAMAS को आतंकी कहोगे तो नाराज हो जाएंगे, Erdogan ने ग्रीस PM Mitsotakis को चेताया
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान और ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मितासोटाकी की मुलाकात में दोनों नेताओं ने कहा कि वो द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे. एर्दोगान ने कहा कि तुर्की और ग्रीस के बीच कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे सुलझाया न जा सके. वहीं, मितासोटाकी ने कहा कि ग्रीस संवाद के लिए तैयार है, लेकिन तुर्की को भड़काऊ कार्रवाई रोकनी होगी
ADVERTISEMENT

कल तुर्की और ग्रीस के बीच सालों बाद पहली बार प्रधानमंत्रियों की मुलाकात हुई. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब दोनों देशों के बीच दशकों से चला आ रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आइए जानते हैं इन दोनों देशों के बीच विवाद की कहानी और क्या कल की मुलाकात से कोई उम्मीद जगाई जा सकती है?