सिंधिया परिवार की 400 करोड़ की संपत्ति बंटवारे पर कोर्ट की मोहर, जानें किसको क्या मिलेगा?

ग्वालियर हाई कोर्ट ने सिंधिया परिवार को 400 करोड़ की संपत्ति विवाद को 90 दिन में आपसी समझौते से सुलझाने का आदेश दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआएं सालों से इस विरासत को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

सिंधिया राजपरिवार के बंटवारे पर कोर्ट की मोहर
सिंधिया राजपरिवार के बंटवारे पर कोर्ट की मोहर
google news

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपनी पारिवारिक वजहों से सुर्खियों में हैं. दरअसल ग्वालियर के मशहूर सिंधिया राजघराने की लगभग 400 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर पिछले 15 सालों से चल रहा विवाद अब निपटारे की ओर बढ़ रहा है.