महिला को होटल बुलाने के आरोपों के बाद इंदौर के Dancing Cop रंजीत अस्पताल में भर्ती!

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर एक महिला ने होटल बुलाने और गलत व्यवहार के आरोप लगाए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़कर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रंजीत ने आरोपों को गलत बताया और जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

डांसिंग कॉप रंजीत
डांसिंग कॉप रंजीत
google news

इंदौर के फेमस डांसिंग ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसे हुए हैं. एक राधिका सिंह नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राधिका का कहना है कि रंजीत सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पहले मैसेज किया और फिर फ्लाइट से इंदौर बुलाने और होटल में ठहराने की बात कही.