Lok Sabha Poll: कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ देेश के सबसे अमीर सांसद? संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में भी चुनाव होना है.
ADVERTISEMENT

नकुलनाथ देश के सबसे अमीर सांसद हैं.
Richest MP Nakul Nath: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में भी चुनाव होना है, कुछ दिन पहले ही नकुलनाथ ने अपना पर्चा भरा था. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जब अपने नामांकन पत्र के साथ अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा हैरान करने वाला था. नकुलनाथ न सिर्फ अरबपति हैं, बल्कि उनके पास दुनिया के कई देशों में बैंक खाते भी हैं. उनके परिवार के लोगों के नाम भी विदेशों में बैंक खाते हैं और अरबों रुपया जमा हैं.