Video: बेटी को बचाने के लिए पिता ने कुत्ते पर फेंका पत्थर, तो पेट ओनर्स ने किया ऐसा सलूक कि खौल उठेगा खून
भोपाल शहर के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी ने अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाते वक्त जान बचाने के लिए पत्थर फेंका, लेकिन उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा.
ADVERTISEMENT

भोपाल में कुत्तों का आतंक, बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को काटा.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भोपाल में कुत्तों का आतंक ऐसा कि स्कूल और बाइक में चलना भी हुआ मुहाल
बेटी को स्कूल छोड़ने निकले शख्स पर हमला, पत्थर मारने पर ऑनर ने की पिटाई
जान बचाने के लिए व्यक्ति ने पत्थर उठाकर मारा तो गुस्से से आगबबूला हुआ पेट ऑनर्स
भोपाल में कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा है कि हर रोज स्कूटी सवार और बाइक सवार को काटने की घटनाएं सामने आती हैं. यहां पर जो घटना बता रहे हैं वो हैरान करने वाली है. एक स्कूटी सवार शख्स अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी कुत्ते पीछे पड़ गए. उसने स्कूटी रोकी और कुत्ते को पत्थर मार दिया, इसके बाद तो बवाल हो गया, कुत्ते के मालिक ने उसे पकड़ा और जमकर धुनाई कर डाली.