MP Weather Update: एमपी झेल रहा मौसम की मार, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट, इस तारीख से तूफानी हवा करेगी तांडव!

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने मचाया कहर—कहीं झुलसाती लू, तो कहीं तेज आंधी और ओलावृष्टि. जानें कब और कहां होगी तेज बारिश.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update, MP Storm Alert, Weather News MP, MP Rain Forecast
AI इमेज
google news

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने कोहराम मचा रखा है. प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है. प्रदेश के 3 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच-मंदसौर में लोगों को बिना किसी वजह घर से बाहर निकलने को चेताया है. प्रदेश में ही लोग कहीं गर्मी से परेशान तो कहीं आंधी-तूफान की मार परेशानी बन गई है. तूफानी हवाओं की वजह से एक जगह शॉर्ट सर्किट तक हो गया तो मंगलवार की देर रात तेज आंधी एक सामूहिक विवाह सम्मेलन का टेंट ही उखाड़ ले गई.