मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, शिक्षक दिवस पर सीएम ने किया चौथा समयमान वेतनमान का ऐलान

चौथा क्रमोन्नति वेतनमान एक विशेष वेतन वृद्धि है जो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 35 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को दी जाएगी. इससे शिक्षकों सहित हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ और मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
google news

मध्यप्रदेश में शिक्षक दिवस के मौके पर एमपी सरकार ने राज्य के सरकारी शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 सितंबर को भोपाल में हुए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में ऐलान किया कि राज्य के सभी शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाएगा.