खून के बदले चंबल में हो रही अवैध वसूली, परेशान मरीज ने कर डाला दलालों का स्टिंग ऑपरेशन

भिंड के जिला अस्पताल में खून दिलाने के बदले अवैध वसूली करने का एक मामला सामने आया है. जिसमें एक मरीज के परिजन से मरीज के लिए ब्लड उपलब्ध कराने के एवज में एक दलाल द्वारा पैसे वसूले गए.

ADVERTISEMENT

Bhind Sting Operation
Bhind Sting Operation
Google CTA

Bhind Crime News: भिंड के जिला अस्पताल में खून दिलाने के बदले अवैध वसूली करने का एक मामला सामने आया है. जिसमें एक मरीज के परिजन से मरीज के लिए ब्लड उपलब्ध कराने के एवज में एक दलाल द्वारा पैसे वसूले गए. इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में भी की गई है. जिस पर सिविल सर्जन ने सिटी कोतवाली में दलाल के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है. दिलचस्प बात यह है कि परेशान मरीज ने खुद ही इस अवैध वसूली का वीडियो बनाकर स्टिंग ऑपरेशन कर डाला, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा.