Exclusive: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने क्यों छोड़ी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी? खुद बताई इसके पीछे की असली वजह

Ritesh Pandey news: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी क्यों छोड़ी? राजनीति से दूरी बनाने के पीछे क्या है असली वजह, नारायणी महोत्सव में विरोध पर क्या बोले, बीजेपी में जाने की अटकलों पर क्या कहा और क्यों खुद को एक कलाकार के रूप में तटस्थ रखना चाहते हैं... जानिए सारे सवालों के जवाब एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में.

ADVERTISEMENT

Ritesh Pandey interview
रितेश पांडे ने खुद बताई जनसुराज छोड़ने की वजह
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता रितेश पांडे इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था. अब रितेश पांडे ने पहली बार कैमरे के सामने आकर यह साफ किया है कि आखिर उन्होंने राजनीति की पिच को छोड़कर फिर से पूरी तरह कला की दुनिया में लौटने का फैसला क्यों किया. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.