जन्मदिन पर मायावती का बड़ा दांव: ब्राह्मणों को लेकर किया ऐसा ऐलान कि हिल गई यूपी की सियासत, विरोधियों को दी सीधी चुनौती
Mayawati Brahmin strategy: मायावती ने अपने जन्मदिन पर यूपी की राजनीति में बड़ा दांव खेल दिया है. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा प्रमुख ने ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसा बयान दिया कि भाजपा, सपा और कांग्रेस में खलबली मच गई. 2007 की सोशल इंजीनियरिंग की वापसी के संकेत, बीजेपी पर ब्राह्मणों के अपमान का आरोप और 2027 चुनाव की रणनीति, जानिए मायावती के ऐलान की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

मायावती ने ब्राह्मणों को लेकर किया बड़ा ऐलान
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन (15 जनवरी) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा धमाका कर दिया है. लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने ब्राह्मण समाज को लेकर जो रुख अपनाया, उसने भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों खेमों में हलचल पैदा कर दी है. मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि अब ब्राह्मण समाज को किसी का 'चोखा-बाटी' नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान और सत्ता में उचित भागीदारी चाहिए.