जबलपुर: चुनावी रंजिश को लेकर रंगपंचमी पर खेली गई खून की होली, भाजपा नेता की मौत, 10 घायल

jabalpur crime news: जबलपुर के कटंगी थाना इलाके के राधा लोहारी गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते रंगपंचमी पर खूली होली खेली गई. दो पक्षों की तरफ से चली गोलीबारी में करीब 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. […]

ADVERTISEMENT

jabalpur news jabalpur crime news rangpanchami Shootout at Rangpanchami electoral rivalry
jabalpur news jabalpur crime news rangpanchami Shootout at Rangpanchami electoral rivalry
google news

jabalpur crime news: जबलपुर के कटंगी थाना इलाके के राधा लोहारी गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते रंगपंचमी पर खूली होली खेली गई. दो पक्षों की तरफ से चली गोलीबारी में करीब 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हिंसक वारदात में सरपंच राहुल यादव के पिता और भाजपा नेता कंचन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.