MP Weather update: मध्य प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5-6 दिसंबर को 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
मध्यप्रदेश में 4 दिसंबर से फिर सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है. भोपाल और इंदौर में रात का पारा 9 डिग्रीसेंटीग्रेट से नीचे, 5-6 दिसंबर से शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. जानिए किन शहरों में दिन-रात तापमान गिरने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है. कई इलाकों में तापमान गिरने लगा है. 4 दिसंबर से मध्यप्रदेश में सर्दी जोर पकड़ने वाली है. राजधानी भोपाल, इंदौर और अन्य प्रमुख शहरों में रात का पारा पहले से ही 9 डिग्री सेंटीग्रेट तक नीचे जा चुका है. 5-6 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश में तापमान में में करीब 2-3 डिग्री सेंटीग्रेट की और गिरावट देखी जा सकती है.
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर को छोड़कर बाकी जिलों में अधिकतम यानी दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया. इन जिलों में तापमान 1.5 से 2.6 डिग्री तक कम रहा. न्यूनतम तापमान में भी भोपाल, सागर, ग्वालियार और चंबल में विशेष बदलाव देखे गए. भोपाल में जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेट तक कम रहा वहां सागर में 1.8 डिग्री और ग्वालियर, चंबल में सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया. बाकी जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया.
4 और 5 दिसंबर को सुबह विजिबिलिटी रह सकती है कम
मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 दिसंबर को सुबह के समय धुंध रह सकती है. खासतौर पर राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की समस्या देखी जा सकती है. हवा की औसत गति 8-10 किमी प्रति घंटा रह सकती है. ये हवाएं ठंड महसूस कराएंगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें...
मौसम का नया सिस्टम बढ़ाएगा ठंड
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर आ रहा है. इसका प्रभाव 5 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्रों में देखा जाएगा. 2 दिन बाद मध्वय प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. ये सिस्टम हिमालयी क्षेत्रों में जमी हुई बर्फ को पिघलाएगा. फिर पिघली बर्फ के साथ सर्द हवाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरफ बढेंगी. इसके कारण रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी.
नवंबर में ही सर्दी ने तोड़ा आजादी से पहले का रिकॉर्ड
इस साल नवंबर महीने में पड़ी सर्दी साल 1931 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. इस साल के बाद इतनी सर्दी कभी पड़ी नहीं थी. मौसम विभाग के मुताबिक साल 1931 के बाद नवंबर में इस बार सबसे ज्यादा दिन (15 दिनों तक) भोपाल में शीतलहर पड़ी है. वहीं 17 नवंबर की रात में पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया. नवंबर में इससे पहले तापमान गिरने का रिकॉर्ड साल 1941 में था जो इसपर टूट गया.
यह भी पढ़ें:










