गुना में भाजपा जिला कार्यालय की ‘नाक के नीचे’ चल रही शराब की दुकान, क्यों हो रही है उमा भारती की चर्चा?

Guna News: मध्य प्रदेश में पिछले करीब 20 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के पास राजधानी भोपाल में दीनदयाल उपाध्यय भवन जैसा हाईटेक पार्टी कार्यालय है और इसे और भी ज्यादा हाईटेक बनाया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में राजनीतिक रूप से चर्चित रहे जिले गुना में भाजपा के जिला कार्यालय […]

ADVERTISEMENT

Liquor shop under the nose of BJP district office Guna Uma Bharti discussed
Liquor shop under the nose of BJP district office Guna Uma Bharti discussed
Google CTA

Guna News: मध्य प्रदेश में पिछले करीब 20 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के पास राजधानी भोपाल में दीनदयाल उपाध्यय भवन जैसा हाईटेक पार्टी कार्यालय है और इसे और भी ज्यादा हाईटेक बनाया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में राजनीतिक रूप से चर्चित रहे जिले गुना में भाजपा के जिला कार्यालय खस्ता हाल में है और इस समय चर्चा में है. इसकी वजह है भाजपा कार्यालय के ठीक नीचे शराब की दुकान का संचालन. जहां बीजेपी की बड़ी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चला रही हैं और शराब की दुकानों को बंद भी करवा रही हैं. शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए शिवराज सरकार पर नई शराब नीति लाने का दबाव भी डाल रही हैं. ऐसे में गुना भाजपा कार्यालय का ऑफिस के नीचे शराब की दुकान का होना हैरानी में डाल रहा है.