संभल: जिस केस में फंसे ASP अनुज चौधरी, उसकी परतें इस अकेली लड़की ने खोल दीं

संभल की सीजीएम कोर्ट ने एएसपी अनुज चौधरी और 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा के दौरान फायरिंग मामले में एफआईआर का आदेश दिया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके दिव्यांग बेटे को बिना वजह गोलियां मारी थीं, जबकि पुलिस अब इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाने की बात कह रही है.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
google news

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. चंदौसी की सीजीएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी समेत करीब 15-20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का बड़ा आदेश दिया है. यह आदेश पीड़ित पिता यामीन की याचिका पर आया है जिनका आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था.