Delhi Book Fair: कौन हैं 'किताब वाली आंटी' के नाम से मशहूर संजना तिवारी? जानें उनकी अनूठी कहानी
Kitab Wali Aunty Story: Delhi Book Fair में 'किताब वाली आंटी' के नाम से मशहूर संजना तिवारी इन दिनों चर्चा में हैं. बिहार के सीवान से दिल्ली तक का उनका सफर, पेड़ के नीचे लगी छोटी किताबों की दुकान और साहित्य से उनका गहरा रिश्ता लोगों को प्रेरित कर रहा है. जानिए उनकी अनूठी कहानी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली पुस्तक मेला में किताब वाली आंटी की हो रही खूब चर्चा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान खूब सुर्खियां में बना हुआ है. इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि विश्व पुस्तक मेला है, जहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ रहता है. यहां पर किताबी प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और लोग अपने पसंद के लेखक से साइन कि हुई पुस्तक लेने के लिए भी काफी जोश में दिख रहे है. इन्हीं बड़े-बड़े राइटर्स और चमकदार स्टॉल्स के बीच एक छोटे से बुक स्टॉल की सादगी लोगों को अपनी ओर खींच रही है. यह स्टॉल किसी और का नहीं बल्कि 'किताब वाली आंटी' के नाम से फेमस संजना तिवारी का है, जिन्होंने किताबों को ही अपनी जिंदगी बना ली है. आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं यह महिला और लोग इन्हें 'किताब वाली आंटी' क्यों कहते है.
