बुजुर्ग दलित महिला ने सरकारी स्कीम के बारे में पूछा सवाल, तो गुस्साए सरपंच पति ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के निवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल पूछने पर सरपंच के पति ने एक बुजुर्ग दलित महिला की बीच सड़क पर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला निवाड़ी जिले के मनेथा गांव से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग दलित महिला को सिर्फ इतना पूछने पर बेरहमी से पीटा गया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है.