Jabalpur: ट्रेन चल पड़ी तो यात्री ने समोसे लेने से मना किया, वेंडर ने कॉलर पकड़ा और घड़ी गिरवी रखवा ली, केस दर्ज

ट्रेन में एक यात्री से समोसे के पैसे को लेकर विवाद का वीडियो वायरल हुआ. समोसा विक्रेता ने यात्री का कॉलर पकड़ लिया और जबरन पैसे ले लिए. डीआरएम जबलपुर ने जांच शुरू कर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: विक्रेता ने ग्राहक से जबरन घड़ी गिरवी रखवा ली.
google news

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. एक वेंडर की ऐसी मनमानी कि उसने यात्री का न केवल कॉलर पकड़कर उससे बदतमीजी की बल्कि उसकी घड़ी गिरवी रखवा ली. मामले का वीडियो जब वायरल हुआ तो इसकी जांच की गई. जांच के बाद विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.