जबलपुर: समोसे के बदले यात्री की घड़ी उतरवाने वाले वेंडर के खिलाफ नहीं हो सकी कार्रवाई, सामने आई वजह
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडर ने यात्री से समोसे के बदले घड़ी ले ली. वीडियो वायरल होने के बाद वेंडर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. अब मामले में नया अपडेट सामने आया है.
ADVERTISEMENT

वेंडर ने समोसे के बदले यात्री से घड़ी उतरवा ली.
पिछले दिनों जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि एक वेंडर से यात्री ने समोसे मांगे. पेमेंट ऑनलाइन नहीं होने और ट्रेन खुलने पर वो बिना समोसा लिए जाने लगा. इसपर वेंडर भड़क गया और उसका कॉलर पकड़कर जबरन समोसा देने लगा. पेमेंट नहीं हो पाने के कारण यात्री को मजबूरन घड़ी देने पड़ी.