MP: बाघ की चहलकदमी से दर्जनभर गांवों में मचा हड़कंप, हाथी बुलाकर रेस्क्यू शुरू, लेकिन...

पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना रेंज अंतर्गत रामपुरा से लगे ग्राम डोभा, इटवांकला और बराछ सहित लगभग दर्जनभर गांवों के लोग बाघ की चहल-कदमी से दहशत में हैं. अब यह बाघ ग्राम डोभा से लगे बड़बीला बांध के दूसरे पार, ग्राम बराछ पहुंच गया है.

ADVERTISEMENT

Tiger_Rescue
Tiger_Rescue
google news

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व के एक बाघ का जंगलों से मोहभंग हो गया है. शायद इसी वजह से यह बाघ जंगल को छोड़ रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचकर दिन और रात डेरा जमाये रहता है. पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना रेंज अंतर्गत रामपुरा से लगे ग्राम डोभा, इटवांकला और बराछ सहित लगभग दर्जनभर गांवों के लोग बाघ की चहल-कदमी से दहशत में हैं. अब यह बाघ ग्राम डोभा से लगे बड़बीला बांध के दूसरे पार, ग्राम बराछ पहुंच गया है, जहां पंचवटी के पास बड़बीला बांध में लोगों ने इसे पानी पीते देखा, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया.