मध्य प्रदेश में एक और IAS अफसर मीनाक्षी सिंह के बयान पर घमासान, बोलीं- जातिवाद समय की जरूरत

मध्य प्रदेश में IAS अधिकारी मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. भोपाल के अंबेडकर पार्क में आयोजित अजाक्स सम्मेलन में उन्होंने जातिगत पहचान और जातिवाद को समय की जरूरत बताया. IAS संतोष वर्मा के बयान के बाद यह दूसरा मामला है, जिसने प्रशासन और राजनीति में हलचल बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आईएएस मीनाक्षी सिंह का बयान वायरल हो रहा है.
Google CTA

मध्य प्रदेश में एक और IAS के बयान पर चर्चा तेज हो गई. आईएएस संतोष वर्मा के सवर्ण समाज पर दिए गए विवादित बयान के बाद अब मीनाक्षी सिंह का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में मीनाक्षी सिंह जातिगत पहचान और जातिवाद को समय की जरूरत बता रही हैं. वीडियो में उन्होंने कहा है कि आज के दौर में जाति को पहचानना और उसी आधार पर एक-दूसरे का सहयोग करना जरूरी हो गया है. सवर्ण समाज के लोग सरनेम देखकर पक्षपात करते हैं और यही मानसिकता हमें भी अपनानी होगी. अपने समाज के लोगों को पहचान कर उनकी मदद करनी चाहिए.