Bihar Weather Update: बिहार में आज भी सामान्य रहेगा मौसम, दिन में निकलेगी धूप, जानें 21 फरवरी का वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Forecast: 21 फरवरी को बिहार में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. दिन में धूप निकलेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड का असर रहेगा. IMD के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और 26 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है. जानें पिछले 24 घंटों का तापमान रिकॉर्ड, जिलावार स्थिति और किसानों के लिए मौसम का अपडेट.

Bihar weather Forecast
Bihar weather Forecast
social share
google news

बिहार में धीरे-धीरे अब गर्मी दस्तक दे रही है. बीते कुछ दिनों पहले तक बिहार के अलग-अलग जगहों पर जो ठंड और कोहरा का दौर देखने को मिल रहा था, वह अब लगभग खत्म हो रहा है. अब राज्य में दिन के समय हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज भी राज्य का मौसम सामान्य रहेगा. साथ ही अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मौसम सामान्य रहा. कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह-रात के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन इससे विजिबिलिटी पर कोई खास असर नहीं पड़ा. तापमान की बात करें तो राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में दर्ज किया गया. वहीं 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज सबसे ठंडा शहर रहा.

21 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक 21 फरवरी को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके अलावा दिन के समय रोज की तरह ही धूप निकलेगी और तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

आने वाले दिनों का हाल!

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के समय हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर जारी रहेगा.22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका बिहार के मौसम पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं दिख रहा है.

बारिश को लेकर अपडेट!

21 फरवरी को बिहार के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है. सात दिनों के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी तक राज्य के सभी मौसमीय सेक्टरों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है. किसानों के लिए यह मौसम फसल कटाई और खेतों के कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

यह खबर भी पढ़ें: बिहार शराबबंदी: क्या हटने वाला है नीतीश कुमार का 'ड्रीम प्रोजेक्ट'? जानिए हटाने के पक्ष में सॉलिड तर्क और क्यों अड़ी है सरकार

    follow on google news