'आरक्षण तब तक....ब्राह्मण बेटी दान न कर दे', IAS संतोष वर्मा के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज तो बोले- माफी चाहता हूं

IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बहू वाले विवादित बयान से प्रदेश के ब्राह्मणों में काफी रोष है. ब्राह्मण संगठनों ने मांग की है कि या तो वे माफी मांगे नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा. इधर मामले को बिगड़ता देख IAS संतोष वर्मा ने माफी मांग ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आरक्षण पर दिए बयान के बाद मामला बिगड़ता देख IAS संतोष वर्मा ने मांगी माफी.
Google CTA

मध्य प्रदेश में आरक्षण को लेकर एक IAS अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज भड़क गया है. इधर मामला बिगड़ता देख IAS अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज से क्षमा मांग ली है. इधर बयान के विरोध में इंदौर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज और परशुराम सेना ने कड़ी आपत्ति जाहिर की. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ब्राह्मण समाज की आपत्ति दर्ज हो रही है.