‘कांग्रेस नेता को मौत के बाद मिलेगा इंसाफ’ पुलिस के इस आश्वासन के बाद खत्म हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
छतरपुर में कांग्रेस नेता की मौत के बाद दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे हुए थे. पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दे दिया है.
ADVERTISEMENT

chhatarpur Congress leader death, MP News, Madhya Pradesh
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव (Vidhansabha Chunav) के बाद छतरपुर (Chhatarpur) में सियासत गरमाई हुई है. छतरपुर की राजनगर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थक नेता की मौत के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है. कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आरोपी भाजपाइयों की मांग को लेकर शनिवार देर रात धरने पर बैठे. जब पुलिस प्रशासन ने मांग नहीं मानी तो वे थाने के सामने ही बिस्तर डालकर सो गए. अंततः दिग्विजय सिंह की मांग के आगे पुलिस को झुकना पड़ा.