शिवराज सरकार का आखिरी बजट आज, 3.20 लाख करोड़ का बजट पेश होने का अनुमान, वित्त मंत्री का तिलक कर पत्नी ने किया रवाना
mp budget 2023-24: मध्यप्रदेश सरकार सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेगी. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट से पढ़कर बजट भाषण देंगे. टैबलेट की मदद से बजट पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा. शिवराज सरकार का ये चौथा और अंतिम बजट होगा. इसके बाद नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए […]
ADVERTISEMENT

mp budget 2023-24: मध्यप्रदेश सरकार सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेगी. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट से पढ़कर बजट भाषण देंगे. टैबलेट की मदद से बजट पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा. शिवराज सरकार का ये चौथा और अंतिम बजट होगा. इसके बाद नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए ये बजट शिवराज सरकार का आखिरी बजट बोला जा रहा है. सुबह 9 बजे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा घर से पूजा करके निकले. विधानसभा जाने से पहले वित्त मंत्री ने प्रदेश की सुख-शांति की मनोकामना की. इसके बाद उनकी पत्नी ने उनका तिलक किया और फिर बजट प्रस्तुत करने वाला बैग उनको थमाया. जिसमें बजट प्रस्तुत करने के लिए टैबलेट और कुछ दस्तावेज रखे हुए थे.