घरेलू विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम को बांधकर जमकर पीटा, महिला आरक्षक को भी बना लिया बंधक, फिर ऐसे छूटे

पुलिस की एक टीम पीड़ित महिला की मदद करने के लिए जब उसके ससुराल पहुंची, तो यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित महिला समेत पुलिस की टीम को ही न केवल बंधक बना लिया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी कर दी.

ADVERTISEMENT

Women Police, Gwalior Police
Women Police, Gwalior Police
Google CTA

Gwalior Crime News: एक पीड़ित महिला ने पुलिस के पास जाकर इस बात की गुहार लगाई थी, कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके 3 साल के बेटे को उसके पास नहीं आने दे रहे हैं और उसके बेटे की जान को खतरा है. पुलिस की एक टीम पीड़ित महिला की मदद करने के लिए जब उसके ससुराल पहुंची, तो यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित महिला समेत पुलिस की टीम को ही न केवल बंधक बना लिया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी कर दी.