इंतज़ार खत्म! थोड़ी देर में जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानें कितने उम्मीदवारों के नाम तय?
MP Congress Candidate First List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस की पहली सूची जारी होने का वक्त आ गया है. पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं के अनुसार कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करने जा रही है. कुछ ही देर में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान […]
ADVERTISEMENT

MP Congress Candidate First List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस की पहली सूची जारी होने का वक्त आ गया है. पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं के अनुसार कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करने जा रही है. कुछ ही देर में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है. कांग्रेस के नेताओं के अनुसार उन्होंने तकरीबन 140 से 150 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं. लेकिन पहली सूची में या तो 140 से 150 नाम पूरे ही घोषित कर दिए जाएंगे या फिर एक संभावना ये भी है कि पहली सूची में 60 नाम ही घोषित किए जाएं.
अब ऐसी संभावना क्यों है कि पहली सूची में 60 नाम ही घोषित किए जाएं, इसके अपने कारण हैं. जिस तरह से बीजेपी की चार सूचियों के आने के बाद वहां बगावत के सुर दिखाई दे रहे हैं और नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए कांग्रेस को भी यह डर है कि अधिकतर सीटों के टिकट घोषित किए तो उनके यहां भी बगावत हो सकती है.
कांग्रेस नेताओं का प्लान है कि पहले 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करके माहौल देख लिया जाए और अगले दिन अधिकतर नामों की सूची जारी की जाए. खैर, ये निर्णय कांग्रेस पार्टी को करना है कि वह पहली सूची में कितने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हैं. लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस की पहली सूची आज रविवार को ही जारी हो सकती है. रविवार से नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो गया है. माता के शुभ दिन में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करना चाहती थी. इस लिहाज से पूरी संभावना है कि कुछ ही घंटों में कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी.
ये भी पढ़ें- MP: BSP ने जारी की चौथी सूची, 31 सीटों पर घोषित किए ये उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें...
कांग्रेस की सूची आने से पहले ही सोशल मीडिया पर आ गई संभावित सूची
कांग्रेस की अधिकृत पहली सूची आने से पहले मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर एक संभावित सूची जमकर वायरल हो रही है. इस सूची में 127 नाम हैं. ये फाइनल नाम नहीं है लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस संभावित सूची के 90 फीसदी नाम कांग्रेस की जारी होने वाली अधिकृत पहली सूची में देखने को मिल सकते हैं. अब ये संभावित सूची कितनी सच है, ये तो कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद ही पता चलेगा. तब तक आप इस संभावित सूची को देखें.
- श्योपुर से बाबू जंडेल
- सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह
- मुरैना से राकेश मावई
- लहार से डॉ. गोविंद सिंह
- ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार
- ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
- भितरवार से लाखन सिंह यादव
- भोपाल उत्तर से आरिफ अकील
- भाेपाल दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा
- मध्य भोपाल से आरिफ मसूद
- इंदौर 1 से संजय शुक्ला
- राऊ से जीतू पटवारी
- डबरा से सुरेश राजे
- सेवढ़ा से घनश्याम सिंह
- करैरा से प्रागीलाल जाटव
- कोलारस से वीरेंद्र रघुवंशी
- पिछोर से केपी सिंह
- चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
- राघौगढ़ से जयवर्धन सिंह
- चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
- देवरी से हर्ष यादव
- बंडा से तरबर सिंह लोधी
- महाराजपुर से नीरज दीक्षित
- छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
- गुन्नौर से शिवदयाल बागरी
- चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी
- रैगांव से कल्पना चौधरी
- सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
- सिंहावल से कमलेश्वर पटेल
- पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल सिंह मार्काे
- बड़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह
- बरगी से संजय यादव
- जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया
- जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
- जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट
- शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
- डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम
- बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
- निवास से डॉ. अशोक मर्सकोले
- बैहर से संजय उईके
- लांजी से हिना कांवरे
- बरघाट से अर्जुन सिंह
- लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
- गोटेगांव से एनपी प्रजापति
- तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
- गाडरवाड़ा से सुनीता पटेल
- जुन्नारेदव से सुनील उइके
- चौरई से चौधरी सुजीत मेर सिंह
- सौसर से विजयनाथ चौरे
- छिंदवाड़ा से कमलनाथ
- परासिया से सोहनलाल वाल्मीकी
- पांर्ढुना से निलेश उइके
- मुलताई से सुखदेव पांसे
- बैतूल से निलय डागा
- भैंसदेही से धरमू सिंह सिरसाम
- उदयपुरा से देवेंद्र सिंह पटेल
- विदिशा से शंशाक श्रीकृष्ण भार्गव
- ब्यावरा से रामचंद्र दांगी
- राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
- खिलचीपुर से प्रियवृत सिंह
- आगर से विपिन वानखेड़े
- शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
- कालापीपल से कुणाल चौधरी
- सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
- बुरहानपुर से सुरेंद्र नवल सिंह शेरा
- भीकम गांव से झूमा सोलंकी
- महेश्वर से डॉ.विजयलक्ष्मी साधौ
- कसरावद से सचिन यादव
- खरगोन से रवि जोशी
- भगवानपुरा से केदार डाबर
- सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत
- राजपुर से बाला बच्चन
- पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े
- अलीराजपुर से मुकेश पटेल
- थांदला से वीर सिंह भूरिया
- पेटलावद से वाल सिंह मेड़ा
- सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
- गंधवानी से उमंग सिंघार
- कुक्षी से सुरेंद्र सिंह हनी बघेल
- मनावर से डॉ. हीरालाल अलावा
- धरमपुर से पांचीलाल मेढ़ा
- देपालपुर से विशाल पटेल
- नागदा-खाचरौद से दिलीप सिंह गुर्जर
- तराना से महेश परमार
- घटि्टया से रामलाल मालवीय
- सैलाना से हर्षविजय गेहलोत
- आलोट से मनोज चावला
- घोड़ाडोंगरी से ब्रह्मा भलावी
- सेमरिय से लालमणि पांडे
- विजयपुर से रामनिवास रावत
- चुरहट से अजय सिंह
- गरोठ से सुभाष सोजतिया
- मनासा से नरेंद्र नाहटा
- अटेर से हेमंत कटारे
- पाटन से नीलेश अवस्थी
- बहोरी बंद से सौरभ सिंह
- मुड़वारा से निशिथ पटेल
- नरसिंहगढ़ से गिरीश भंडारी
- पवई से मुकेश नायक
- मांधाता से राजनारायण सिंह पूर्णी
- केवलारी से रजनीश सिंह
- खरगापुर से चंदारानी गौर
- खुरई से अरुणोदय चौबे
- टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह
- मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बना
- हाटपिपल्या से राजू बघेल
- खातेगांव से दीपक जोशी
- पंधाना से रूपाली बारे
- नेपानगर से गेंदू बाई
- खंडवा से कुंदन मालवीय
- मंदसौर से विपिन जैन
- नीमच से भानू सिंह
- जावद से समंदर पटेल
- राजनगर से निधि चतुर्वेदी
- जबलपुर कैंट से जगत बहादुर सिंह
- रीवा से अजय मिश्रा उर्फ बाबा
- गुढ़ से कपिलद्धवज सिंह
- पथरिया से लक्ष्मण दांगी
- दमोह से मनु मिश्रा
- जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
- हटा से भगवानदास चौधरी
- इछावर शैलेंद्र पटेल
- बुधनी से मेघा परमार
- टिमरनी से अभिजीत शाह
- नरसिंहपुर से लाखन पटेल
- शुजालपुर से रामवीर सिंह सिकरवार
- आष्टा से कमल सिंह