किसानों के 4.79 करोड़ में से 90 फीसदी अधिकारियों ने लग्जरी कारों पर उड़ा दिए, कृषि मंत्री बोले- गाड़ी नहीं खरीदें क्या

CAG की रिपोर्ट में पता चला है कि उर्वरक विकास निधि के अधिकतर पैसे किसानों के लिए खर्च करने की बजाय राज्य और जिला स्तर पर वाहनों पर खर्च कर दिए गए. इससे किसानों को मिलने वाले लाभ कम हुए हैं.

ADVERTISEMENT

MP Ministers
MP Ministers
google news

मध्य प्रदेश विधानसभा में हाल ही में CAG की रिपोर्ट पेश की गई. जिसमें फर्टिलाइजर डेवलपमेंट फंड (FDF) के दुरुपयोग का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. दरअसल CAG के अनुसार पिछले पांच सालों में किसान कल्याण के लिए ₹5.31 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. जिसमें से लगभग ₹4.79 करोड़ की राशि यानी 90 प्रतिशत की राशि अधिकारियों ने लग्जरी गाड़ियों की खरीद पर खर्च कर दी.