वकील साहब ने खरीदी वॉशिंग मशीन, फिर एक गलती से उड़ गए 98 हजार रुपये, तब समझ आया पूरा मामला
ग्वालियर में एक वकील वॉशिंग मशीन ठीक कराने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गए. उन्होंने गूगल से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद ठगों ने उनके खाते से दो बार में 98,000 रुपये निकाल लिए.
ADVERTISEMENT

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में ठगी का एक ऐसा मामला आया है जिसे जानने के बाद आप गूगल से किसी नंबर को निकालने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे.