सास ने दिया नशा, देवरों ने किया गंदा काम..पति देखता रहा चुपचाप, MP के ग्वालियर से सामने आया चौंकाने वाला मामला
मुरैना की एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर नशीली दवा देकर देवरों से शोषण कराने और पति द्वारा चुप रहने का गंभीर आरोप लगाया है. अब वह ग्वालियर में पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है.
ADVERTISEMENT

Gwalior में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल यहां की एक महिला ने अपने ही ससुराल वालों पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. महिला का कहना है कि उसे 9 सालों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी और ये सब उसकी सास और देवरों की शह पर हो रहा था, जबकि उसके पति को सब मालूम होन के साथ भी वह बस तमाशबीन बना रहा.