BJP की चौथी लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर इस महिला नेत्री ने छोड़ दी पार्टी, जानें कौन हैं ये

MP Election 2023: बीजेपी ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चौथी सूची जारी की है. लेकिन इस सूची के सामने आने के बाद बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं ने बगावत भी कर दी है. शुरूआत कटनी से हुई है. कटनी में कभी पार्टी की ओर से मेयर कैंडिडेट रह चुकी ज्योति विनय दीक्षित […]

ADVERTISEMENT

BJP's fourth list, MP Election 2023, Katni Mayor Candidate, BJP Women Leader, Katni News
BJP's fourth list, MP Election 2023, Katni Mayor Candidate, BJP Women Leader, Katni News
Google CTA

MP Election 2023: बीजेपी ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चौथी सूची जारी की है. लेकिन इस सूची के सामने आने के बाद बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं ने बगावत भी कर दी है. शुरूआत कटनी से हुई है. कटनी में कभी पार्टी की ओर से मेयर कैंडिडेट रह चुकी ज्योति विनय दीक्षित ने मुड़वारा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी की चौथी सूची में जब उन्होंने अपना नाम नहीं देखा तो इससे नाराज होकर इस महिला नेत्री ने बीजेपी छोड़ दी.

बीजेपी ने मुड़वारा विधानसभा सीट पर संदीप जायसवाल को मौका दिया है जो यहां से न सिर्फ सिटिंग विधायक हैं बल्कि दो बार से लगातार विधानसभा चुनाव भी जीत रहे हैं. पार्टी ने उनको तीसरी बार यह मौका दिया है. लेकिन पार्टी के इस फैसले ने ज्योति विनय दीक्षित को नाराज कर दिया जो इसी सीट पर पार्टी से टिकट मांग रही थीं.

मुड़वारा विधानसभा सीट पर टिकट का ऐलान बीजेपी ने अपनी चौथी सूची में किया है. लगातार इस सीट पर पार्टी को जीत दिला रहे संदीप जायसवाल की स्थिति बीजेपी द्वारा कराए गए हर सर्वे में बेहतर निकली तो इस आधार पर उनको टिकट मिल गया और उनसे ज्योति विनय दीक्षित पिछड़ गईं. इस बात से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

कटनी की दो सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए हैं अपने उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जारी की गई अपनी चौथी लिस्ट में कटनी जिले की दो विधानसभा प्रत्याशियों को घोषित किया है. जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा, जहां से मौजूदा विधायक संजय पाठक को प्रत्याशी घोषित किया गया है , तो वहीं मुड़वारा विधानसभा से भी मौजूदा विधायक संदीप जायसवाल पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने मैदान में उतारा है.

कौन हैं ज्योति विनय दीक्षित, जानें इनके बारे में

ज्योति विनय दीक्षित कटनी नगर निगम में दो बार की पार्षद एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं. ज्योति विनय दीक्षित कद्दावर नेता और पूर्व राज्य मंत्री संजय पाठक खेमे से जुड़ी मानी जाती हैं. भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के चुनाव में ज्योति विनय दीक्षित को कटनी नगर निगम मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था. हालांकि ज्योति विनय दीक्षित को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी ने तकरीबन पांच हजार मतों से शिकस्त दी थी.

ये भी पढ़ें- ओपिनियन पोल: मध्यप्रदेश में मिल रही कांग्रेस को बढ़त! BJP के पास भी है मौका