सिंधिया के महल में 140 साल से लगे शाही झूमर की क्या है कहानी, जिसकी खूबसूरती देख दंग रह गए उपराष्ट्रपति
Jai Vilas Palace: जय विलास पैलेस के भव्य दरबार हॉल में लगे एशिया के सबसे बड़े झूमर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सभी मेहमान झूमर को देखते ही रह गए. इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झूमर की अनोखी कहानी सुनाई, जिसने मेहमानों को हैरान कर दिया.
ADVERTISEMENT

सिंधिया के शाही मेहमान बने उपराष्ट्रपति.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में उपराष्ट्रपति बने शाही मेहमान
पैलेस में लगे शाही झूमर की खूबसूरती निहारते रह गए वाइस प्रेसीडेंट और सीएम
जयविलास में लगे झूमर की मजबूती चेक करने के लिए हाथियों को लाया गया था
Gwalior Scindia Jai Vilas Palace: ग्वालियर के लिए बीता रविवार खास रहा, जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव शाही मेहमान बने. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जय विलास पैलेस में सभी मेहमानों का स्वागत किया और उनके लिए एक भव्य 'रॉयल लंच' का आयोजन किया. लेकिन इस शाही लंच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना दरबार हॉल का विशाल झूमर. जिसकी खूबसूरती देख उपराष्ट्रपति हैरान रह गए.