दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- GST में बदलाव मामूली, गरीबों से ज्यादा टैक्स वसूल रही है सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि GST में किए गए बदलाव बड़े नहीं हैं और मोदी सरकार गरीबों से ज्यादा टैक्स वसूल रही है. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए देश की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा भारत की असली चर्चा गालियों की नहीं बल्कि संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और चुनाव व्यवस्था पर होनी चाहिए. लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ इस बात को लेकर विवाद खड़ा कर रही है कि कांग्रेस नेताओं ने गाली दी है.