मध्य प्रदेश में क्या फिर से बनने जा रही है बीजेपी की सरकार, सीएम शिवराज ने शुरू कर दी तैयारी?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर राजनीतिक पंडित कैसे भी कयास लगाते रहें लेकिन इन सबसे सीएम शिवराज सिंह चौहान को कोई फर्क नहीं पड़ता है. सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते कुछ दिनों से कांफिडेंस शो कर रहे हैं

ADVERTISEMENT

Ladli Bahana YojanaCM Shivraj Singh Chauhan
Ladli Bahana YojanaCM Shivraj Singh Chauhan
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर राजनीतिक पंडित कैसे भी कयास लगाते रहें लेकिन इन सबसे सीएम शिवराज सिंह चौहान को कोई फर्क नहीं पड़ता है. सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते कुछ दिनों से कांफिडेंस शो कर रहे हैं. मंगलवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में तो उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे के मुकाबले की थ्योरी को ही खारिज कर दिया.

सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कोई कांटे का मुकाबला नहीं है. इस चुनाव के सारे कांटे लाड़ली बहनों ने पहले ही निकाल दिए हैं. शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने और लाड़ली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिए और बीजेपी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से पहले बीते दिन दतिया में थे और मां पीतांबरा के दर्शन करके निकले तो उस वक्त भी उन्होंने मीडिया से कहा था कि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस उनको लेकर क्या बोल रही है. तीन दिसंबर को सब सामने आ जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि कांग्रेस वाले उनको लेकर क्या बोलते हैं, उस पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. यानी अब शिवराज सिंह चौहान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

सीएम शिवराज की इस बेफिक्री की वजह क्या है?

सीएम शिवराज सिंह चौहान दतिया से पहले राजस्थान में थे और वहां भी वे मध्यप्रदेश में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत होने का दावा करके आए और राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार बनने की दावा किया. इस तरह के दावे सीएम शिवराज सिंह चौहान पूर्व में भी करते रहे हैं लेकिन तब उनके जवाबों में वो आत्मविश्वास नहीं होता था जो इन दिनों दिखाई दे रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान को इंटेलिजेंस भी लगातार रिपोर्ट दे रही है.

ऐसे में राजनीतिक पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को कहीं न कहीं इस तरह के इनपुट मिल रहे हैं कि बीजेपी मध्यप्रदेश का चुनाव जीत सकती है. अब बीजेपी जीतेगी या नहीं, इसके लिए तो 3 दिसंबर का इंतजार करना ही होगा. फिलहाल सीएम शिवराज सिंह चौहान की पॉजीटिव बॉडी लैंग्वेज की चर्चा है और उनकी मुस्कान कुछ बड़े संकेत दे रही है.

ये भी पढ़ें- Breaking: शिवराज सरकार के कई मंत्री संकट में? 3 दिसंबर को इनके रिजल्ट चौकाएंगे