क्या मुख्यमंत्री शिवराज को उनके गढ़ में चुनौती दे पाएंगे कांग्रेस के ‘हनुमान’?

Congress Candidate List: कांग्रेस (congress) उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh assembly Election) चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. कांग्रेस ने 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) समेत कई दिग्गजों ने नामों का ऐलान […]

ADVERTISEMENT

CM shivraj an d vikram mastal, budhini vidhansabha, mp news, mp politics
CM shivraj an d vikram mastal, budhini vidhansabha, mp news, mp politics
Google CTA

Congress Candidate List: कांग्रेस (congress) उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh assembly Election) चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. कांग्रेस ने 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) समेत कई दिग्गजों ने नामों का ऐलान किया गया है. पहली लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने सीएम शिवराज (CM Shivraj) के खिलाफ अपने उम्मीदवार का नाम का ऐलान भी कर दिया है.

कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा से युवा नेता विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) को टिकट दिया है. यानी कि सीएम शिवराज का मुकाबला सीधे विक्रम मस्ताल से होगा. बता दें कि विक्रम मस्ताल अभिनेता हैं. वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और कई टीवी सीरियल्स, फिल्मों एवं वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. विक्रम मस्ताल रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस ज्वॉइन की थी और उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

2006 से लगातार शिवराज का कब्जा

हाई प्रोफाइल सीट बुधनी सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है. ये सीट सीहोर जिले में आती है. सीएम शिवराज सिंह चौहान 2006 से लगातार बुधनी विधानसभा से विधायक हैं. वह 1990 में भी बुधनी से विधायक रहे हैं. वहीं विक्रम मस्ताल पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अरुण यादव को टिकट दिया था. ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है.

दीपक जोशी भी कर रहे थे दावेदारी

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी भी बुधनी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे. उन्होंने खुले आम सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने हाटपिपल्या से मनोज चौधरी को तवज्जो दिए जाने से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस चले गए थे लेकिन 144 उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है.

ये भी पढ़ें: कौन-किसको देगा टक्कर? कांग्रेस ने हाई प्रोफाइल सीटों पर उतारे अपने ये प्रत्याशी!