Manmohan Singh: राहुल वियतनाम में मना रहे New Year इसलिए अस्थि विसर्जन में नहीं हुए शामिल, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दिया जवाब
Manmohan Singh: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. जहां भाजपा ने गांधी परिवार पर सिख विरोधी होने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

Dr. Manmohan Singh Last Rites
Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है. एक ओर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार किया. ये विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है.